शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक बनाता रहा शारीरिक संबंध

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है. पड़ोस में ही रहने वाले 19 वर्षीय फागु राम साहू ने वारदात को अंजाम दिया है. विधानसभा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी के मुताबिक सड्डू इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग के साथ शादी की बात कहकर पड़ोसी युवक फागुराम साहू ने दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद थाने आकर उसने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *