कृषि कानून के विरोध में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 पैदल मार्च कर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर। केंद्रीय कृषि सुधार कानून के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक बार फिर से शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसी राजीव भवन से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि केंद्र के तीन काले कृषि कानून देश के किसानों के लिए नहीं है बल्कि कुछ चुनिंदा पूंजी पतियों के लिए हैं कांग्रेस पार्टी इस कानून का विरोध लगातार कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से विरोध दर्ज कराएगी।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कांग्रेस के पास अब राज्य के पास काम करने को कुछ नहीं बचा है तो केंद्र को पत्र लिखते हैं। केंद्र की योजनाओं को लेकर यहां आंदोलन करते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं की समीक्षा करती तो छत्तीसगढ़ के लोगों का भला होता। केंद्र के नेता दिल्ली में भी हैं, अगर वह नेता समाप्त हो गए हैं तो भूपेश जी दिल्ली चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *