ईवनिंग वॉक पर गए दंपति के ऊपर धारदार हथियार से हमला….

हरियाणा के पानीपत के गांव निजामपुर में लूट के इरादे से बदमाशों ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया. हमले में पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ईवनिंग वॉक के लिए घर से निकले थे. उसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला किया. लेकिन मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर साजिश कर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक के परिजनों का कहना है कि बेटा और बहू शाम करीब 6:30 बजे सैर के लिए घर से करीब 250 मीटर दूर हाउसिंग लोट्स ग्रीन कंपनी के पास घूमने गए थे. इसी दौरान तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने दोनों पर हमला कर मोबाइल फोन, चेन और अंगूठी लूट ली. दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी. इस वारदात के दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई.

इलाज के दौरान महिला की मौत वहीं मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे. विरोध करने पर सभी लोग उसके साथ मारपीट करते थे. इस सब चीजों से परेशान होकर करीब डेढ़ महीने पहले वह मायके आई थी. बाद में समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया था. हमें क्या पता था कि ऐसे उसकी जान चली जाएगी. इस मामले में डीएसपी वीरेंदर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि निजामपुर गांव के खेतों में पति-पत्नी घूमने गए हुए थे, जिन पर बदमाशों ने हमला कर दिया. पुलिस मौके पहुंची और देखा की पति-पत्नी दोनों को चोटें लगी हुई हैं. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. डीएसपी का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *