जानकारी के मुताबिक सुकमा के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा की 206वीं बटालियन कोयलमेटा पहाड़ी पर नक्सल आपरेशन पर निकली हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद पहुंची कोबरा बटालियन वहां एंबुस लगाने की प्लानिंग में थे। इस दौरान हरजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली।
जानकारी के मुताबिक हरजीत ने AK-47 राइफल से गले में सटाकर खुद को गोली मारी है, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जवान शव को लेकर कैंप में लौट रहे हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को गृह ग्राम भेजने की तैयारी की जायेगी।
