भारत मैट्रीमोनी साइट पर युवती से लाखों की ठगी………

रायपुर। राजधानी में भारत मैट्रीमोनी साइट पर युवती से ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 5 लाख रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि आम्रपाली सोसायटी में रहने वाली युवती ने भारत मैट्रीमोनी में अपना बायोडाटा डालकर ऐप में रजिस्ट्रेशन करा रखा था और उसी साइट के जरिये आरोपी से संपर्क हुआ था।

बताया जा रहा है कि 18 नवंबर 2020 को उसी साइट में रजिस्टर्ड एक डॉ. रिजुल आनंद से मैसेज पर बातचीत हुई। रिजुल ने अपने आप को डॉक्टर और गुजरात का रहने वाला बताया फिर दोनों की फोन पर बात होने बात होने लगी।

बातचीत के दौरान आरोपी युवती से शादी करने और परिवार से मिलने रायपुर आने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने तुर्की जाने का कहकर युवती के पते पर कुछ पार्सल भेजा और अलग-अलग तरीके से युवती से 5 लाख रुपये अपने खातों में जमा करवाए लिए।

लगातार पैसे की मांग किये जाने पर पीड़ित युवती को भी ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *