पहले जबरन कराया 13 वर्षीय बच्चे का लिंग परिवर्तन, फिर करने लगे सामूहिक बलात्कार…

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय बच्चे का जबरदस्ती लिंग परिवर्तन करवाया गया और काफी समय तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दिल्ली महिला आयोग के दखल के बाद इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

दरअसल, बच्चे की मुलाकात आरोपी से तक़रीबन तीन वर्ष पूर्व लक्ष्मी नगर में एक डांस प्रोग्राम में हुई थी। वहां अभियुक्त ने रमेश (नाम बदला गया) से दोस्ती की और फिर उसे साथ डांस सिखाने के बहाने अपने साथ मंडावली ले गया। रमेश ने कुछ दिनों तक डांस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आरोपियों ने शुरू में उसे कुछ पैसे दिए। कुछ दिनों के बाद रमेश को कहा गया कि अब उसे यहीं रहना होगा और यहीं काम करना होगा। रमेश को वहां नशीले पदार्थ दिए जाने लगे और कुछ ही दिनों में उसका जबरदस्ती लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवा दिया गया। उस वक़्त रमेश की आयु महज 13 साल थी |

रमेश ने बताया कि उसे ऑपरेशन के बाद हार्मोन भी दिए जाने लगे, जिससे वो पूरी तरह से लड़की जैसा लगने लगे। रमेश के साथ आरोपी और उसके दोस्त सामूहिक दुष्कर्म करने लगे। बात यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी और उसके दोस्तों ने बाहर से कस्टमर बुलाने शुरू कर दिए, जोकि उसके साथ दुष्कर्म करते थे। रमेश से भीख भी मंगवाई जाती थी। साथ ही उसे ट्रैफिक सिग्नल पर किन्नर बनाकर घुमाया जाता था। रमेश ने बताया कि आरोपी खुद भी महिलाओं के कपड़े पहनकर देहव्यापार करते थे और आने वाले ग्राहकों को मार-पीटकर उनके पैसे छीन लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *