बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांटेड नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है कि दंतेवाड़ा जेल ब्रेक में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नकसली पर पुलिस की ओर से 5 हजार रूपए ईनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा जेल ब्रेक में शामिल नक्सली लालू लेकामी को फंडरी के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। नेलसनार थाने की पुलिस ने इस वांटेड नक्सली लालू को गिरफ्तार किया है। लालू के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट के अलावा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *