ऑटो में सवार छात्रा पर बिगड़ी ऑटो चालक की नियत, रेप से बचने को लड़की ने…

हिसार: कोचिंग जाने के लिए ऑटो में सवार हुई एक छात्रा पर ऑटो चालक की नियत बिगड़ गई. ऑटो चालक छात्रा को सुनसान रास्ते पर ले गया. अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और छात्रा से रेप (Rape) की कोशिश की. इस बीच दो पुलिसकर्मी आये. छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया. चीख-पुकार सुन मौके पर पहुँच गये. और छात्रा को बचा लिया

मामला हरियाणा (Haryana) के हिसार का है. हिसार-दिल्ली बाईपास रोड (Hisar-Delhi Bypass Road) पर ऑटो में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने की कोशिश के आरोप में ऑटो चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने बाईपास रोड के पास मौजूद अपने शिक्षण संस्थान जाने के लिए कैंची चौक से ऑटो लिया था

पुलिस ने बताया कि संस्थान पहुंचने पर भी ड्राइवर ने ऑटो चलाना जारी रखा, फिर उसने और उसके सहयोगी ने कथित रूप से पीड़िता से बलात्कार करने की कोशिश की।उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने छात्रा के शोर की आवाज सुनी. पुलिसकर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक का चालक और उनका गनर था. पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों शिव नगर के विनोद और भैणी अमीरपुर गांव के निवासी नवीन को पकड़ लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *