दो पत्नी और गर्लफ्रेंड्स रखने वाला टीआई निलंबित….

रायपुर। समाधान कार्यक्रम में बैकुंठपुर टीआई विमलेश दुबे की शिकायत मिलने पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने तत्काल निलंबित कर दिया है। दरअसल समाधान सेल में विमलेश दुबे की पत्नी ने शिकायत की थी कि उसके रहते हुए पति ने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत में उसने कहा कि उसके पति के दूसरी शादी के पर्याप्त सबूत उसके पास मौजूद हैं। इसके साथ ही एक अन्य महिला ने शिकायत की थी कि उसे शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शोषण किया और शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि टीआई के खिलाफ कई महिलाओं ने शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर डीजीपी ने निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय की महिला अधिकारियों ने टीआई की पत्नी समेत उसकी गर्लफ्रेंडस से भी बात की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने यह भी बताया कि टीआई उन्हें रात में अपना नग्न वीडियो भेजता था। बता दें डीजीपी ने समाधान सेल के माध्यम से लोगों की शिकायत लेना 1 जनवरी 2021 से शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से समाधान लिंक पर क्लिक करके लोग ऐसी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, जिन पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। डीजीपी और समाधान सेल्फ इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *