दिल का दौरा पड़ने से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पिता का निधन

आज सुबह टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के लिए बुरी खबर लेकर आई है। दिल का दौरा पड़ने से आज उनके पिता का निधन हो गया है। जिसकी खबर दोनों भाइयो को दे दी गई है। क्रुणाल पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं और बडोदरा की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस खबर के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें बायो सिक्योर बबल से बाहर जाने की परमिशन दे दी है और वो जल्द घर के पहुंच जाएंगे। हार्दिक पांड्या भी 12: 30 बजे तक बडोदरा पहुंच जाएंगे। क्रुणाल पांड्या के जाने के बाद केदार जाधव को बाकी बचे दो मुकाबले की कप्तानी सौंपी गई है। बडोदरा की कप्तानी अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की अगुवाई जाधव करने वाले वाले हैं। आपको बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा। उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद पैसे जुटाकर अपने दोनों बेटों को किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। खुद हार्दिक भी अपने पिता के योगदान को कई बार स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *