बजट तैयारियों पर CM बघेल आज तीन मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बजट की तैयारियों को लेकर तीन विभागों के मंत्रियों से चर्चा की। वहीं आज भी मुख्यमंत्री मंत्री प्रेमसाय सिंह, शिव डहरिया और मोहम्मद अकबर के साथ चर्चा करेंगे।

शनिवार को महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया से सम्बंधित विभागों पर चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम और मंत्री के बीच इस साल बच्चों के लिए अलग से बजट बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई है। आंगनबाड़ी में रिक्त पद और भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वहीं समाज कल्याण विभाग से जुड़े लोगों के लिए काम किए जाने पर हुई।

मंत्री गुरु रुद्रकुमार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इन दोनों विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा करते हुए प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल और ग्राम उद्योग को रोज़गार से जोड़ते हुए काम करने की बात कही है।

इसी तरह मंत्री कवासी लखमा के आबकारी और उद्योग विभाग की बजट तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई शराब दुकानों को हाईटेक किए जाने के साथ साथ राज्य में सुव्यवस्थित तरीक़े से उद्योग लगाने संबंधित अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *