घर बैठे निपटाए बैंक का काम: एक कॉल पर आपके पास आएंगे बैंककर्मी…

अपने अकाउंट में पैसा जमा करना हो या पैसे निकालने हो, बैंक जाने के लिए भी एक बार सोचना पड़ता है. कितना टाइम लगेगा… यह सोचकर ही सिर भारी होने लगता है. खासकर बुजुर्गों के लिए यह बड़ी परेशानी की बात है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं, बैंक की ओर से डोर स्‍टेप सुविधा भी दी जाती है. डोर स्‍टेप सुविधा यानी बैंक आपके द्वार. इस सुविधा के तहत एक कॉल पर बैंककर्मी आपके घर पहुंचेंगे और आपकी जरूरत पूरी करेंगे. अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर का पिक अप, टर्म ​डिपॉजिट रसीद, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है. इस तरह की सुविधाएं बैंक अपने ग्राहकों को उनके घर पर ही मुहैया करा रहा है.इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बैंक के ऐप, वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए रजिस्टर किया जा सकता है. बैंकिंग कार्यदिवस में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल कर के भी इसे शुरू कराया जा सकता है. एसबीआई की इस सर्विस के बारे में ज्‍यादा जानकारी के लिए आप बैंक की वेबसाइट https://bank.sbi/dsb विजिट कर सकते हैं. या फिर अपने होम ब्रांच में भी संपर्क कर सकते हैं.

देशभर की चुनिंदा शाखाओं में उपलब्‍ध हैं ये डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं 1. कैश पिकअप और कैश डिपॉजिट 2. चेक रिसीविंग(पिकअप) और चेक मांग-पर्ची लेना 3. ड्राफ्ट डिलीवरी और फॉर्म 15 एच लेना 4. मियादी जमा सूचना की सुपुर्दगी 5. जीवन प्रमाणपत्र लेना या केवाईसी डॉक्‍यूमेंट रिसीविंग योजना के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां 1. संपर्क केंद्र पर पूरी तैयारी होने तक बैंकिंग सेवाओं के लिए केवल गृह शाखा में अनुरोध किया जा सकेगा.

2; नकदी निकासी और नकदी जमा राशि की सीमा प्रति दिन, प्रति लेनदेन 20,000 /-रु. निर्धारित है. 3. गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए सेवा शुल्क 60/-रु.+ जीएसटी और वित्तीय लेनदेन के लिए 100/-रु.+ जीएसटी है. 4. कैश निकासी की अनुमति चेक / पासबुक के साथ निकासी फॉर्म के जरिये ही की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी एसबीआई ब्रांच विजिट कर सकते हैं. किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा? डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और दृष्टि बाधित लोगों के लिए है. ज्वॉइंट खाते वाले ग्राहक को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं अवयस्कों के खाते यानी माइनर अकाउंट्स और सीसी या करंट अकाउंट वाले लोगों को भी यह सुविधा नहीं मिलेगी. इस सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा. इस सर्विस से बुजुर्गों, नि:शक्‍तों और दृष्टि बाधित लोगों को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *