लंच में बनाएं मटर पुलाव, नोट कर लें रेसिपी

मटर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में मटर काफी खाई जाती है। ऐसे में मटर पुलाव बनाकर खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसी बीच आज हम आपके लिए मटर पुलाव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं मटर पुलाव बनाने का तरीका। सामग्री चावल – 1 कटोरी लौंग – 2-3 मटर – 1/2 कटोरी नमक – स्वादानुसार तेल – 1 चम्मच

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें। – इसके बाद मीडियम गैस पर प्रेशर कूकर में तेल गरम करके उसमें तेजपत्ता और लौंग डालकर भून लें। – इनके भुन जाने के बाद चावल, मटर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। – इसके बाद अब पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाएं और चावल को 2 सीटी में पका लें। – 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। आपके मटर पुलाव तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *