MP में 5 साल बाद निकली 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन

भोपाल.

प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी और विवाहित होना जरूरी है।

आयु 21 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के अनुसार चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी।

18 जनवरी तक ग्रामसभा में प्रस्ताव
स्वास्थ्य विभाग ने समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया कि 17 से 25 दिसंबर तक आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष रखा जाएगा। 26 दिसंबर से 18 जनवरी तक ग्रामसभा चयन प्रस्ताव अनुमोदित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *