Harassment- फिल्ममेकर साजिद खान पर एक…दो नहीं बल्कि 9 एक्ट्रेस यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं. इस आरोपों के बाद कई कलाकारों ने साजिद के साथ काम करने से मना कर दिया था. वहीं वे खुद भी मीडिया से दूर हो गए गए. साजिद पर अभी 9 एक्ट्रेसेस सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं. अब हाल ही में एक बार फिर उनका नाम सामने आया है. साजिद खान पर इस बार सेक्शुअल हैरासमेंट करने का आरोप दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने लगाया है
सलोनी ने कहा कि साजिद ने उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की.
रेचल व्हाइट ने कहा साजिद ने उन्हें एक फ़िल्म में रोल प्ले करने के लिए कपड़े उतारने पर मजबूर किया.
करिश्मा उपाध्याय नाम की एक पत्रकार ने भी साजिद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “जब मैं उनका इंटरव्यू लेने गई तो साजिद अपना पेनिस निकालने लगे थे.”
अहाना ने कहा कि साजिद ने उनसे कई गंदे सवाल पूछे थे.
सिमरन ने बताया- प्रोफेशनल मीटिंग के लिए जब हम मिले तो पता चला वो उनका ऑफिस नहीं बल्कि घर है. उन्होंने मुझसे कहा- सिमरन मेरे लिए अपने कपड़े उतारो. मैं डायरेक्टर हूं मैं तुम्हारी बॉडी देखूंगा.
उन्होंने मुझे कहा कि वो फिल्म के रोल के हिसाब से ये देखना चाहते हैं उनकी बॉडी कितनी फिट है.
करिश्मा ने कहा करिश्मा ने कहा कि उस वक्त मेरी बहन स्क्रिप्ट पड़ रही थी. और साजिद ने उन्हें अपनी ब्रा उतारने के लिए कहा था. करिश्मा ने ये भी कहा कि जब वे अपनी बहन जिया के साथ साजिद के घर गई थीं तब साजिद ने मुझे घूरते हुए कहा कि इसे सेक्स चाहिए. जिया ने साजिद से कहा- तुम ये कैसी बातें कर रहे हो. ये बच्ची है इसे अभी पता नहीं कैसे बैठना है. फिर हम बाहर चले गए.
शर्लिन ने लिखा- जब वे 6 साल पहले साजिद से मिली थी तब उन्होंने बहुत गंदा व्यवहार किया था. डायरेक्टर ने अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा कि मुझे पता है प्राइवेट पार्ट (Private Part) कैसा होता है. मुझे उनसे मीटिंग करने का उद्देश्य ऐसा बिल्कुल भी नहीं था
डिंपल पॉल (Dimple Paul) ‘पाउला’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था जब वह 17 साल की थीं, तो साजिद खान ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की.
