सही समय पर नहीं लगी तो Expiry हो जाएगी कोरोना वैक्सीन

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन को लेकर के स्वास्थ्य विभाग के सामने एक नई समस्या आ गई है। जहां एक तरफ कोरोना वैक्सीन पर स्वास्थ्य कर्मी भरोसा नहीं दिखा रहे हैं, वही वैक्सीन की एक्सपायरी डेट भी एक बड़ी समस्या है। स्वास्थ विभाग को यही चिंता है कि अगर निर्धारित समय में कोरोना की वैक्सीन का उपयोग नहीं किया गया, तो यह कहीं वैक्सीन खराब ना हो जाए।

दरअसल छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की 2 खेप आई है। 13 जनवरी को 3 लाख 23 हजार वैक्सीन के डोज रायपुर आए थे, जिसकी एक्सपायरी डेट 29 अप्रैल है। 20 जनवरी को रायपुर पहुंची 2 लाख 65 हजार कोरोना वैक्सीन की एक्सपायरी डेट 8 मई में है। दोनों मिलाकर 5 लाख 88 हजार डोज होते हैं। इधर राज्य में हर दिन औसत 5 हजार के करीब में वैक्सिनेशन हो रहा है।

अब स्वास्थ्य विभाग की यही चिंता है कि वैक्सिनेशन की यही रफ्तार रही है, तो कहीं एक्सपायरी डेट पार न हो जाए, बता दें कि सप्ताह में केवल 4 दिन ही वैक्सीन लगाई जाती है। जिस आधार पर हर हफ्ते केवल 20 हजार ही वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *