आरक्षक ने सुनसान इलाके में नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार

राजनांदगांव। आरक्षक द्वारा नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबागढ़ चौकी-चिल्हाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव का है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम मोहगांव में एक आरक्षक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 363, 376, पॉस्को एक्ट के तहत 4,6 में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक ने नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ आज्ञात स्थान पर ले गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर कहीं और ले जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने आरक्षक से युवती को छुड़ाया और जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिल्हाटी थाने में दी और आरक्षक को पुलिस के सुपुर्द दिया। युवती ने बताया कि आरक्षक ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *