तांत्रिक ससुर का शर्मनाक करतूत: गर्भवती बहू के साथ किया रेप…

बैतूल में एक महिला ने अपने तांत्रिक ससुर पर शादी के बाद से ही लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस थाने के चक्कर लगा रही पीड़िता की शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नही की गई है. उसका पति डम्फर ड्राइवर है, जो अक्सर घर से बाहर रहता है. ससुर इसी बात का फायदा उठा रहा था. थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता अपने मायके वालों के साथ शुक्रवार को बैतूल एसपी श्रद्धा जोशी के पास फरियाद लेकर पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि शादी के 6 माह बाद से ही ससुर उसके साथ हैवानियत कर रहा था. इसकी जानकारी पति और सास को देने के बावजूद उल्टे उसकी ही पिटाई की गई और मायके लाकर छोड़ दिया गया.

पीड़िता ने एसपी को बताया कि एक सप्ताह बाद ही ससुर उसे लेने मायके आ धमका. ससुराल लौटते समय जंगल में फिर उसे अपनी हवश का शिकार बनाया. जब पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत मायके वालों से की तो पंचायत बुलाई गई. इसमें भी कोई फैसला नही हो सका. उसने चिचोली पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़िता के मुताबिक उसका ससुर तांत्रिक है. वह तंत्र मंत्र के अलावा प्रेत बाधा और संतान प्राप्ति के लिए दवा देने का काम करता है. वह पीड़िता के गर्भवती होने के बावजूद उसे अपनी हवश का शिकार बनाता रहा. तंत्र मंत्र करता, गले में लाल कपड़े की ताबीज बनाकर पहनाया. कहता कि सास के मर जाने के बाद उसे पत्नी बनाकर रखेगा. बैतूल एएसपी श्रद्धा जोशी ने इस मामले में तुरंत ही एसडीओपी शाहपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *