सुबह उठते ही फोन देखने की आदत को कहे गुड बाय…..

आजकल के समय में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है. आज मोबाइल के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. यह अब हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. मोबाइल लोगों की जिंदगी में इसकदर हावी हो गया है कि लोग सोते -उठते यहां तक की खाते समय भी मोबाइल का ही इस्तेमाल करते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हा जिन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चलाने की आदत होती है. क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही फोन का प्रयोग करने से एक नहीं बल्कि कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज हम आपो इससे होने वाले नुकसानों (Phone ke Nuksaan) के बारे में बताने जा रहे हैं.

यूनाइटेड किंगडम में किए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग सुबह उठते ही फोन यूज करते हैं उनके दिन की शुरुआत स्ट्रेस से भरपूर होती है. साथ ही ऐसे लोगों को अपने काम करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. – विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह उठते ही जब हम सभी मोबाइल में नोटिफिकेशन देखते हैं तो हमारा दिमाग उस समय सिर्फ उसी विषय के बारे में सोचने लगता है. जिस वजह से हमारा मन किसी दूसरे काम में नहीं लग पता है. ऐसा करने से हमारे कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है. – सुबह उठते ही फोन देखते समय जो चीज हमें दिखती हैं हम दिन भर उसी के बारे में सोचते हैं जिससे हमें तनाव और एंजाइटी का सामना करना पड़ता है. – सुबह उठते ही मेल या नोटिफिकेशन चेक करते हैं तो हम बीते दिनों की बातों को पढ़कर परेशान हो जाते हैं और हम पीछे की बातों को भूलाने की बजाए फिर से अपना मन और दिमाग पुरानी बातों में लगा लेते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *