कन्नड़ एक्ट्रेस Jayashree Ramaiah का निधन, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बई. कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) आज अपने घर में मृत पाई गईं. बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला. जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था. जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी थीं. जयश्री के इस तरह दुनिया से जाने के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में शोक की लहर है.

पिछले साल जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए.

बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से काम नहीं मिलने की वजह से जयश्री रमैया काफी परेशान थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार अपने दोस्तों से भी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *