नोट्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा को बुलाकर टीचर ने किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शिक्षा के मंदिर की पवित्रता को तार-तार करने का मामला सामने आया है. यहां एक टीचर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पहले नोट्स देने के बहाने फोन कर बुलाया, फिर क्लास रूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती स्कूल से रोते हुए बदहवास हालत में भागती ही गई गांव वालों को सारी घटना बताई. ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

छात्रा से बलात्कार का ये सनसनीखेज मामला राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र में आने वाले चवरढाला से सामने आया है. जहां हायर सेकंड्री स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग पर उसी के टीचर दुर्गेश यादव की कई दिनों से गन्दी नजर थी. शिक्षक ने पहले फोन कर छात्रा को स्कूल बुलाया. छात्रा जब वहां पहुंची, उस समय क्लास में शिक्षक दुर्गेश के अतिरिक्त और कोई मौजूद नहीं था. दुर्गश ने छात्रा को क्लासरूम में ले जाकर धमकाया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

बलात्कार की घटना के बाद छात्रा बदहवास अवस्था में चीखते हुए स्कूल के बाहर भागी. छात्रा को समस्या में देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उससे समस्या पूछी, जिसके बाद उसने सारी घटना गांव वालों को बता दी. टीचर की हरकत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की स्कूल में ही पिटाई की फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. उधर पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंच कर शिक्षक दर्गेश यादव के खिलाफ तहरीर लिखवा दी. घुमका थाना एसडीओपी जीसी पति ने कहा है कि नाबालिक छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *