शराब पिलाकर करता था दुष्कर्म और फिर मर्डर….16 महिलाओं का कातिल साइको किलर गिरफ्तार

हैदराबाद: अकेली महिलाओं को शिकार बना उन्हें शराब पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या करने वाले सीरियल किलर को हैदाराबाद और राचकोंडा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अब तक 16 महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी हत्याएं कर दी हैं.

सीरियल किलर माइना रामुलू को हैदाराबाद और राचकोंडा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी अब तक 16 महिलाओं का क़त्ल कर चुका हैं. अलग-अलग  मामलों में उसे 21 बार गिरफ्तार किया जा चुका है. दो बार उसे सजा भी सुनाई जा चुकी है. यही नहीं, आरोपी को एक बार आजीवन कारावास की सजा भी दी जा चुकी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहली हत्या वर्ष 2003 में की थी, जिसके लिए उसे साल 2011 में आजीवन कारावास की सजा मिली थी.

इस सजा के दौरान रामुलु एर्रागड्डा मेंटल अस्पताल से फरार हो गया था. उस समय भी उसके खिलाफ केस दर्ज था. रामुलू का पैतृक गांव, संगारेड्डी जिले के कंदी मंडल के अंतर्गत आने वाला आरुट्ला गांव है. वो हैदाराबाद में पत्थर काटने की मजदूरी करता था. रामुलू पर कई थानों में केस दर्ज हैं. जेल से फरार होने के बाद फिर से हत्या कर रहे साइको किलर को हैदाराबाद पुलिस और राचकोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रामुलु पर 16 हत्याएं, चार लूट और एक पुलिस हिरासत से भागने का केस दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *