आज दिल्ली में NCC के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के प्रमुख रहेंगे मौजूद

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. करियप्पा ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) बिपिन रावत और तीन सशस्त्र सेनाओं के चीफ भी मौजूद रहेंगे.

आयोजन के दौरान, पीएम मोदी गार्ड ऑफ ऑनर तथा NCC दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के सामने मार्च करने वाले NCC कैडेट्स में लखनऊ विश्वविद्यालय और इससे मान्यता प्राप्त कॉलेज का भी एक दल है. 34 कैडेट का ये दल करियप्पा ग्राउंड में होने वाली NCC की रैली में शामिल होगा. परेड में चुने जाने वाले कैडेट बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है.

कर्नल एसके मिश्रा ने कहा कि, “34 कैडेट्स की इस टीम में सीनियर डिवीजन के 20 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं. इनमें से 8 कैडेट गार्ड ऑफ आनर देंगे जबकि 26 कैडेट्स पीएम मोदी के समक्ष मार्च करेंगे.” इस कार्यक्रम के लिए ये कैडेट्स काफी समय से तैयारी कर रहे थे. प्रतिष्ठित परेड के लिए चुने जाने से पहले इनकी कड़ी परीक्षा भी ली गई. पूरे देश से कम से कम एक हजार कैडेट्स इस परेड में शामिल होने जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *