जानें क्यों महिलाओं को बार-बार होता है यूरिन इंफेक्शन, ये है लक्षण व बचाव

बच्चा हो या बड़ा आजकल यूरिन इंफेक्शन की शिकायत अधिकत्तर लोगों को रहती है। लेकिन महिलाओं में यूरीन इंफेक्शन की शिकायत काफी ज्‍यादा देखने को मिलती है। टीनऐज के बाद से ही लड़कियों में यूरिन इंफेक्शन का खतरा अधिक देखने को मिलता है। रिसर्च की मानें तो लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं को जीवन में कभी-न-कभी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता ही है। आइए जानते हैं महिलाओं को क्यों होता है यूरिन इंफेक्शन, क्या है इसके कारण, बचाव और घरेलू उपचार।

क्या होता है यूरीन इंफेक्शन (Urine Infection)- यूरिन इंफेक्शन यूरिनरी कॉर्ड में होने वाले संक्रमण के कारण होता है, जिसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी कहा जाता है। मूत्राशय और इसकी नली के बैक्टीरिया से संक्रमित होने पर यू.टी.आई होता है। यह बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट (Urinary Tract) के जरिए शरीर में घुसकर ब्लैडर (Bladder) व किडनी (Kidneys) को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके संक्रमण का मुख्य कारण ई-कोलाई बैक्टीरिया होता है।

UTI के कारण- यूरिन इन्फेक्शन (Urine Infection) के कई कारण हो सकते हैं- Causes Of UTI -जब बैक्टीरिया आपके Urethra या Vulva में पहुंच जाए। – सेक्स के दौरान जब कीटाणु Urethra में चले जाएं। -पब्लिक या गंदा टॉयलेट इस्तेमाल करने पर इन्फेक्शन हो सकता है। – Genitals को गंदे हाथों से छूने पर। -जब टॉयलेट वाले गंदे पानी के छींटें आप तक आ जाएं।

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण… -यूरिन इंफेक्शन होने पर पेशाब करते समय बहुत तेज जलन महसूस होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *