प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर जो हुआ उससे देश में गुस्सा है. तिरंगे का अपमान देख देश दुखी हुआ. पीएम मोदी ने कहा की 15 दिन में 30 लाख कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कर चुका है.
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन 65वें दिन भी जारी है. किसान आंदोलन में शामिल होने आए किसान रविवार को सर्द मौसम के बीच चाय की चुस्की लेते हुए नजर आए. गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े को देखते हुए रातों-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है.
भारतीय किसान यूनियनन के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताए कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और ‘हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे.
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की और कहा कि दलित समूह नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन की मजबूती के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा. दलित नेता ने कहा कि टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शान हैं और वह किसान नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे. उन्होंने कहा, हम अपने किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके आंदोलन को मजबूती देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव अब भी कायम है और किसान कृषि मंत्री से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. पीएम मोदी के इस बयान पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है, उसका स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा हमारी मांग है कि तीनों कानून वापस लिए जाएं और MSP पर कानून बनाया जाए.
किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर दूर-दूर तक एक बार फिर ट्रैक्टर ट्रॉली ही नजर आ रही है. गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े को देखते हुए रातों-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. खबर है कि NH-24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
