भांजी की लव मैरिज से नाराज थे मामा, किया एसिड अटैक

रायबरेली: हाल ही में एक अपराध का मामला सामने आया है। इस मामले को यूपी के रायबरेली जिले का बताया जा रहा है। इस मामले में एसिड अटैक किया गया है। इस मामले में यह आरोप है कि, ‘एक शख्स ने अपनी भांजी व दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया।’ इस मामले में बुरी तरह झुलसे दंपति का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। इस घटना के होने के बाद से आरोपी मामा फरार है। कहा जा रहा है पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लिया है।

खबरों के अनुसार आरोपी मामा अपनी भांजी के प्रेम विवाह से नाराज था। इस मामले को सलोन थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का बताया जा रहा है। जी दरअसल इस गाँव में रहने वाले मोहम्मद समीम की बेटी हिना बानो ने फतेहपुर निवासी मोहम्मद लतीफ से 10 जनवरी को शादी कर ली। ऐसे में भांजी के प्रेम विवाह से कौशांबी निवासी मामा रहमानी नाराज हो गए। वहीं इस मामले में हिना के परिजनों को शादी से कोई परेशानी नहीं थी।

हिना की शादी से पहले भी रहमानी ने हिना और उसके माँ बाप को शादी करने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। अब हिना की शादी हो जाने के बाद नाराज आरोपी मामा ने दोनों पर तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गया। कहा जा रहा है तेजाब से हमले के बाद नव दंपति को अस्पताल भेजा जा चुका है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया है कि उन्होंने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *