पहले प्रेमिका कांस्टेबल को गोलियों से भूना…..फिर जवान ने खुद को मार ली गोली

प्यार में तकरार इस कदर बढ़ी कि कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका लेडी कांस्टेबल को पहले सीने में गोली मारी….और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना यूपी के गजरौला जिले के सैदनगली इलाके की है। जहां पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी के सीने में गोली मारी। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गयी।

घटना गजरौला की अवंतिका नगर कॉलोनी की है। कॉलोनी में रामपुर में तैनात पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह का मकान है। इस मकान में मुजफ्फरनगर जिले के तितावी गांव की मूल निवासी मेघा चौधरी किराये पर रहती थी। मेघा की तैनाती गजरौला थाने में थी। इसी मकान में एक अन्य महिला सिपाही प्रिया भी रहती है लेकिन दोनों के कमरे अलग-अलग हैं। प्रिया ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर गजरौला थाने के इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को वारदात की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने बताया कि सैदनगली थाने की पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज ढल ने पहले मेघा के सीने पर तमंचे से गोली मारी और फिर खुद के सीने पर भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में गजरौला सीएचसी लाए, वहां के सुझाव पर मुरादाबाद के साईं अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। साईं अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला सिपाही की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई। पाही मनोज ढल हरियाणा के कैथल का मूल निवासी बताया जाता है।

पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। कुछ समय बाद अमरोहा की एसपी सुनीति भी महिला सिपाही के कमरे पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग की चर्चा सामने आई है। दोनों 2018 बैच के सिपाही है। गहराई से वजह जानने के लिए मामले की जांच करवाई जा रही है।

गोली मारने से पहले मनोज की मेघा से हुई थी नोकझोंक

महिला सिपाही मेघा चौधरी के किराये के कमरे पर पहुंचे सिपाही मनोज की किसी बात को लेकर मेघा से नोकझोंक हुई थी। मनोज आवेश में आकर तेज आवाज में बोल रहा था। यह जानकारी पुलिस ने इसी भवन में दूसरे कमरे में रहने वाली सिपाही प्रिया के हवाले से दी। तेज आवाज में बोलने और फिर गोली चलने की आवाज सुनकर ही प्रिया मेघा के कमरे की ओर दौड़ी तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। ऊपर की मंजिल पर रहने वालीं मकान मालिक की पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर सुधा रानी भी गोली की आवाज सुनकर नीचे पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि मेघा के सीने पर दायीं ओर गोली लगी थी, जबकि मनोज के सीने पर बाईं तरफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *