क्लर्क ने महिला चौकीदार के साथ की अश्लील हरकत, मामला पहुंचा थाने

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला में ओएचई ऑफिस क्लर्क द्वारा महिला चौकीदार के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लर्क ने पहले भी अश्लील हरकतों को अंजाम दिया है। महिला ने अपने साथ हुए छेड़खानी की खबर पहले कार्यालय में उपस्थित लोगों को दी। इसके बाद लोगों की सलाह पर गौरेला थाने में इसकी शिकायत की गई। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां मामला सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के ऑफिस क्लर्क लक्ष्मी नारायण राठौर पर कार्यालय में कार्य करने वाली महिला चौकीदार के साथ छेड़खानी की करतूत करने का आरोप लगा है। इस तरह की अश्लील हरकतें पूर्व में भी कई बार इस क्लर्क के द्वारा की गई है। महिला ने अपने साथ हुए छेड़खानी की खबर पहले कार्यालय में उपस्थित लोगों को दी। इसके बाद लोगों की सलाह पर महिला गौरेला थाने में इसकी शिकायत करने पहुंची, जहां से उसे पहले जीआरपी थाने में इसकी सूचना देने कहा गया। लेकिन जीआरपी पुलिस ने पीड़ित महिला को गौरेला पुलिस में शिकायत करने कहा, जिसके बाद महिला ने फिर से गौरेला थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस का कहना है की महिला कि शिकायत ले ली गई है विवेचना के बाद मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *