बार-बार पैसे मांगती थी महिला, प्रेमी ने गला काटकर कर दिया क़त्ल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हफ्ते पूर्व हुई महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि नाज़ायज़ संबंधों के चलते महिला को मौत के घाट उतारा गया था. इस घटना को एक शख्स और उसके दो बेटों ने अंजाम दिया था. मृत महिला अपने प्रेमी से बार-बार पैसे मांगती थी, जिस वजह से उसके घर में झगड़ा होता रहता था. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हसिया बरामद किया  है.

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना शाहाबाद के ग्राम नगला लोथू में 28 जनवरी को एक महिला का कत्ल हुआ था. उसका शव गन्ने के खेत में मिला था. धारदार हथियार से उसका क़त्ल कर दिया गया था.  इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया गया था और जांच की जा रही थी. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक महिला के किसी से अवैध संबंध थे. फिर तफ्तीश को उस दिशा में आगे बढ़ाया गया.

इस मामले के सुलझाने के लिए कोतवाली पुलिस, एसओजी और स्वॉट टीम गठित की गई थी.  SOG ने सर्विलांस के आधार पर पता लगाया कि उन्हीं के गांव के निवासी कमर खां ने अपने दो पुत्रों के साथ महिला की हत्या की.  डेड बॉडी को छुपाने के लिए उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *