किसान न्याय योजना’ हो गई ‘अन्याय’ योजना……..पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार की ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ को लेकर अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसान न्याय योजना न होकर, किसान अन्याय योजना हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की गड़बड़ी के कारण किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।

इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने निगम मंडल की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर कहा कि जिनको सत्ता भोगनी है वह भोग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है, अगर केंद्र का सहयोग न मिले तो 1 मिनट भी सरकार नहीं चलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *