छत्तीसगढ़/ रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम दौरे पर जाएंगे। सीएम वहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम बैठक लेंगे। उल्लेखनीय है कि असम में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर कांग्रेस समेत अन्य सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी भी लगातार बैठकें कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस भी चुनावी रणनीति बनाने में लगातार बैठकें कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल….आज असम दौरे पर
