सामूहिक दुष्कर्म के बाद की 12 साल की बच्ची की हत्या और फिर जला दी लाश

पूर्वी चंपारण: हाल ही में अपराध का एक बड़ा मामला कुण्डवा चैनपुर से सामने आया है। जी दरअसल यह मामला एक सप्ताह पुराने घटनाक्रम से जुड़ा है। इस मामले में एक 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दबंगों ने उसकी हत्या कर दी थी।अब इस मामले में यह आरोप है कि, ‘बच्ची की हत्या करने के बाद सारे सबूत मिटाने के लिए उसके शव को रात के अंधेरे में जलाया गया है।’ इस मामले में बच्ची के शव को जलाने का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है।

कहा जा रहा है जब यह घटना हुई उस दौरान आरोपितों के अलावा लड़की की रो रही मां और उसका पिता भी वहां मौजूद रहे थे। इस मामले में SHO को निलंबित किया जा चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि मृत बच्ची के शव को रात में कुंडवा चैनपुर-परसा रोड में सड़क के किनारे जला दिया गया। जी दरअसल बच्ची के शव को जलाने के लिए लकड़ी के अलावा मिट्टी तेल, चीनी और नमक का इस्तेमाल किया गया, ताकि कोई सबूत न बचे।

यह भी जानकारी मिली है कि शव जलाने में लगे लोग आग में गैलन से मिट्टी तेल डाल रहे थे। इस दौरान एक औरत की रोने की आवाज भी आ रही थी जो बच्ची की मां की आवाज बतायी जा रही है। इस बारे में मृतका के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में भी बताया है। खबरों के अनुसार एसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *