कसडोल विधायक शकुंतला साहू का जन्मदिन समारोह आयोजित करने वाले सीईओ को सरकार ने किया सस्पेंड

कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन का शासकीय करण मसले पर जमकर भद्द पिटने के बाद राज्य सरकार ने इस समूचे मसले के जवाबदेह माने गए सीईओ को सस्पेंड कर दिया है। राज्य शासन ने आदेश अब से कुछ देर पहले जारी किए हैं।
विदित हो कि संसदीय सचिव और कसडोल विधायक शकुंतला साहू के सात जनवरी को जन्मदिन पलारी जनपद कार्यालय में मनाने और जनपद के सभी कर्मचारीयों की ड्यूटी उस कार्यक्रम में लगाने का बाक़ायदा आदेश जारी किया गया था।
आदेश की कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हुई तो भद्द पिटते देख आनन फ़ानन में कार्यक्रम निरस्त किया गया। लेकिन इस मसले को लेकर राज्य सरकार खासी नाराज हुई, और पूरे मसले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए सीईओ पलारी लखनलाल सोनवानी को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *