रायपुर : सड़क बनने से आवागमन में होगी आसानी : मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री ने सवा दो करोड़ रुपए के 7 सड़कों का किया भूमिपूजन

रायपुर, 9 फरवरी 2021

नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने क्षेत्र में 7 नए मार्गों का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत दो करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सड़कों के पूर्ण होने से आवागमन में आसानी होगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद, बहनाकाड़ी, बड़गांव,गोढ़ी, भानसोज, सकरी, और ग्राम अकोलीखुर्द में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रदेश में सभी शासकीय भवनों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की स्वीकृति मिली है। आरंग क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा शासकीय भवन से मुख्य मार्ग तक सड़क बनाया जाएगा। इससे स्कूली छात्रों सहित अन्य सभी लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शहर के साथ गांवों का विकास हो, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर में पानी पहुचानें की दिशा में काम चल रहा है।  उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों-मजदूरों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। नए नगर पंचायत का निर्माण कर क्षेत्र को विकास की राह में और आगे बढ़ाया जाएगा। इसलिए आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद, समोदा और चंदखुरी को नगर पंचायत बनाया गया है।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा, श्रीमती अनिता थान सिंह,जनपद सदस्य तारिणी पिंटू निर्मलकर, श्रीमती पुष्पा पिंटू कुर्रे, श्रीमती दिलेश्वरी यशवंत टण्डन, श्री संजय शर्मा, सरपंच श्रीमती रमा नोहर यादव, श्री अशोक बंजारे, श्रीमती रामबाई मुरारी यादव, श्री गोपाल धीवर, श्रीमती उषा धीवर, श्रीमती लीना विक्की वर्मा, श्रमती रामेश्वरी भागवत बघेल, श्री कोमल साहू, श्री हरि बंजारे, श्री द्वारिका साहू, सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *