कुल्हाड़ी लेकर ससुराल पहुंचा दामाद…फिर दिल दहला देने वाली वारदात

झारखंड के गुमला में एक शख्स ने घर में आग लगाकर 4 साल के अपने मासूम बेटे को कुएं में फेंक दिया. बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी. गांववालों ने पिता और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन बेटे की मौत हो गई. पिता को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया. घटना जारी प्रखंड की है. घटना से गांव में हड़कंप मच गया. गांववालों के मुताबिक आरोपी पिता समीर कुजूर की दिमागी हालत ठीक नहीं है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतक बच्चे की पहचान अभिजीत कुजूर के रूप में हुई. आरोपी समीर कुजूर का घर के पास ही ससुराल है. घटना के वक्त वह अपने घर पर अकेला था, जबकि पत्नी बच्चे को लेकर मायके गई हुई थी.

सोमवार शाम को समीर अचानक अपने घर को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर अपने ससुराल पहुंचा और वहां से अपने 4 साल के बेटे को गोद में उठाकर निकल गया. पत्नी और ससुरालवाले उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक पास के एक कुएं में समीन ने बेटे को फेंक दिया. और खुद भी कुएं में कूद गया. इससे मौके पर कोहराम मच गया. गांववाले भागते हुए कुएं के पास पहुंचे और डूब रहे पिता-पुत्र को बाहर निकाला. लेकिन पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *