करंट लगने से बिजली खंभे में झुलसा लाइनमैन….दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के नरहरपुर उप केन्द्र आवास पारा और इमलीपारा के बीच में बिजली आपूर्ति ठप होने पर उसकी मरम्मत के लिए बिजली खंभे में चढ़े एक लाइनमैन की करंट से चिपकने से वह गंभीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ग्राम कुरूभाट तहसील चारामा निवासी राकेश कुमार मंडावी नरहरपुर उपकेंद्र में 2016 से संविदा के रूप में पदस्थ था। विभाग से सुरही लाइन में फाल्ट की जानकारी मिली। आवासपारा से लाइन को चेक करने के लिए ईंट भट्टा के पास अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। विद्युत सप्लाई को बंद करवाकर लाइन फाल्ट की मरम्मत करने एक खंभा में चढ़ा हुआ था, इस बीच 11 केवी तार को अपने हाथ से पकडऩे के कारण वह तार में चिपक गया। और उसकी दर्दनाक मौत हो गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *