तुमगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवक, 4 महिला गिरफ्तार

महासमुंद: जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. तुमगांव पुलिस ने ओवर ब्रिज के पास एक मकान में दबिश देकर 2 युवक और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया . जिस घर में दबिश दी गई, वहां 10 कार्टून आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े स्तर पर रैकेट चलाया जा रहा था. गिरफ्तार महिलाओं में से 3 महिला तुमगांव की ही रहने वाली है. जबकि एक महिला अहिवारा निवासी है. पकड़े गए दोनों युवक रामप्रकाश पांडे और सूर्यप्रकाश शर्मा यूपी के फैजाबाद के रहने वाले हैं. लेकिन अभी वर्तमान में पिथौरा में रह रहे हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि तुमगांव के एक मकान में बड़े स्तर पर देह व्यापार चलाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिस घर में रैकेट चल रहा था, वहां से पुलिस ने 10 कार्टून आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पूरी कार्रवाई तुमगांव पुलिस ने की है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी तुमगांव में ही सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस कर चुकी है. बावजूद इसके रैकेट तेजी से फल फूल रहा है. करीब डेढ़ महीने पहले भी तुमगांव पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने एनएच 53 ओवर ब्रिज के पास होटल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लोकसभा सांसद का प्रतिनिधि भी शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *