Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly Polls 2021) नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ गया है. सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार नें जुटी हुई हैं. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बार फिर जीत दर्ज करने की उम्मीद है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को यह भरोसा है कि बंगाल में पहली बार कमल खिलेगा.
पश्चिम बंगाल चुनाव की कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संभाली हुई है. नड्डा कई बार बंगाल का दौरा भी कर चुके हैं. मालूम हो कि बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु और केरल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.
अभी तक चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान (Assembly Polls 2021 Dates) नहीं किया गया है. हालांकि की मानें तो पश्चिम बंगाल में 6 से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव का आयोजन करवाया जा सकता है. वहीं, तमिलनाडु और केरल में एक ही फेज में चुनाव होने की उम्मीद है. विधानसभा चुनाव की तारीखों पर 15 फरवरी तक फैसला होने की उम्मीद है. बता दें कि बंगाल में ममता सरकार का कार्यकाल 30 मई, 2021 को समाप्त हो रहा है
तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डचेरी में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इन तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डचेरी में भी विधानसभा का कार्यकाल मई में ही खत्म होने वाला है. इन पांचों जगहों पर अप्रैल महीनें में चुनाव कराए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट की मानें तो चुनाव आयोग तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल में सिंगल फेज में ही चुनाव करवाने पर विचार कर रहा है. वहीं, असम में 2 या तीन चरणों में चुनाव हो सकते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी चुनाव की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के लिए तमिलनाडु, पुड्डचेरी और केरल का दौरा करेंगे. अधिकारी पहले ही पश्चिम बंगाल और असम की स्थिति का जायजा ले चुके हैं.
