तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से 15 मजदूरों की हुई मौत….

महाराष्ट्र में सोमवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई. जलगांव जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना यावल तहसील के किनगाव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक जलगांव में पपीते से भरा एक ट्रक रावेल की ओर जा रहा था. उसके ऊपर मजदूर भी बैठे हुए थे. इसी दौरान यावल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही तेज शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ गए. घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में मौजूद 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई. घटना की सूचना मिलने ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को ट्रक से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है. पुलिस ने सभी शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *