COVID-19 cases, India, Coronavirus News: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 11,610 सामने आए हैं. ये मामले पिछले 24 घंटे में आए हैं. आज बुधवार को सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि भारत में COVID-19 के 11,610 नए case दर्ज किए गए हैं. इससे देश में 24 घंटे में 100 मौतें दर्ज हुईं हैं.
बता दें कि कल मंगलवार को फरवरी माह में चौथी बार देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम रही थी. देश में आज सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,549 हैं, जबकि कल 1,36,872 थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,610 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,37,320 हो गई. 100 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,913 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,549 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,44,858 है.
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
कुल संक्रमण केस (Total cases): 1,09,37,320
कुल डिस्जार्ज (Total discharges): 1,06,44,858
कुल मृतकों का आंकड़ा (Death toll): 1,55,913
सक्रिय मरीज (Active cases): 1,36,549
कुल वैक्सीनेशन (Total Vaccination): 89,99,230
एक दिन पहले फरवरी में चौथी बार 10 हजार से कम नए मामले आए थेे
एक दिन पहले मंगलवार को भारत में फरवरी माह में चौथी बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम 9,121 रहने के साथ ही, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,25,710 हो गए थे. वहीं, इस महीने में 10वीं बार संक्रमण से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई. मंगलवार की सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 81 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,813 हो गई थी. आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,06,33,025 लोगों के संक्रमण मुक्त हुए.
अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम
देश में अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम है. बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, सक्रिय मरीज (Active cases) 1,36,549 हैं. देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.
