26 इंच कमर चाहिए तो आज से ही खाएं ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर

मोटापा कम करने के लिए लोग सख्त से सख्त डाइट चार्ट अपनाने को तैयार रहते हैं, खूब एक्सरसाइज करते हैं. पर आज हम आपको ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिसको फॉलो करके आप वजन कम कर सकते हैं.

तो देर किस बात की, जानें वजन कम करने के लिए किन चीजों को खाना जरूरी है-

साबुत अनाज खाना शुरू करें
साबुत अनाज खाना चाहिए. इनमें सभी तरह के न्यूट्रिशन होते हैं. ये वजन कम करने में सहायक हैं. साबुत अनाज में आप बाजरा, रागी, मक्का, ज्वार आदि का सेवन कर सकते हैं. नाश्ते में दलिया खाएं.

मौसमी फल-सब्जियां खाएं
मौसमी फलों को खाना शुरू करें. मौसमी फल खाने से शरीर को फाइबर हासिल होंगे. कई तरह के पोषक तत्व भी हासिल होते हैं. जंक फूड खाना छोड़ दें. मौसमी सब्जियां खाएं. ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. इनसे शरीर को विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं.

ग्रीन टी पीना शुरू करें
ग्रीन टी पीने की आदत डालें. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मोटापा कम करने में सहायक हैं. दिन में कम से कम एक बार ग्रीन टी का सेवन जरूर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *