देश में बीते 24 घंटे में दर्ज हुए कुल 13,193 केस, इतने लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान को एक महीना से ज्यादा हो गया है. एक करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, लेकिन भारत में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. पिछले 24 घंटों में 13,193 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 97 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 10,896 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन 16 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *