अंधविश्वास – भूत-प्रेत भगाने के लगे कैंप में उमड़े लोग , प्रत्येक व्यक्ति से ऐंठे जा रहे थे 7500 रुपये

विज्ञान ने कितनी ही तरक्की क्यों न कर ली हो लेकिन इस वैज्ञानिक युग में भी लोग भूत-प्रेत और अंधविश्वास में बहुत यकीन रखते हैं. इसी का जीता-जागता उदाहरण सामने आया मध्य प्रदेश के राजगढ़ से जहां तंत्र-मंत्र के जरिए भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा क‍िया जाता है. राजगढ़ जिले के कुरावर नगर से 4 किलोमीटर दूर औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी में अंधविश्वास का अनोखा नाटक चल रहा है. यहां महाराष्ट्र से आए हुए एक बाबा प्रेम साईं ने 5 दिन से अपना दरबार जमा रखा है.

इस पाखंडी बाबा के दरबार में आसपास के सैकड़ों लोग व महिलाएं एकत्र हो गए और फिर शुरू हुआ भूत-प्रेत के नाम पर तंत्र-मंत्र का नाटक. इस दरबार में शामिल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 7500 रुपये ऐंठे जा रहे हैं. बाबा ने सुदर्शन यज्ञ करने की अनुमति लेते हुए भव्य पंडाल लगाकर दावा किया कि जिन महिलाओं और लोगों पर भूत-प्रेत की बाधा है, वो उसे दूर करेंगे. इसके लिए लोगों से 7 हज़ार से ज्यादा की वसूली की जा रही है और बाकयदा इसके लिए अलग काउंटर बनाया गया है. 5 दिन के पाखंड के बाद जब राजगढ़ प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो पुलिस के सहयोग से भूत-प्रेत के नाम पर अवैध वसूली कर रहे बाबा के टेंट-तंबू को हटवाया गया, जिसके बाद ढोंगी बाबा यहां से रफू-चक्कर हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *