आप भी ये चमत्कार देख कह उठेंगे- जय महाकाल, यहां भक्त केवल इंसान ही नहीं होते

उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में आमजन के साथ साथ तमाम वीआईपी भक्तों का तांता लगा रहना तो आम बात है लेकिन बात खास तब हो जाती है जब कोई बेजुबान बाबा के सामने नतमस्तक हो. बेजुबान पक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो में दिख रहा है कि शाम को संध्या आरती में एक कबूतर बाबा के पास बैठकर उन्हें निहार रहा है. घटना को देखकर मंदिर में श्रद्धालु और पंडित पुजारी सहित कर्मचारी हैरान रह गए. सबने बाबा से पक्षी के लिए मनोकामना की और पक्षी को भगवान रूप में देखकर दर्शन लाभ भी लिए.

समय-समय पर देखने को मिलते हैं चमत्कार

दरअसल, धामिर्क नगरी कही जाने वाली उज्जैन में समय-समय पर चमत्कार तो देखने को मिलते ही है लेकिन भगवान के प्रति आस्था का ऐसा अद्भुत नजारा बहुत कम देखने को मिलता है. विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करते आते हैं लेकिन उनके साथ-साथ बाबा महाकाल से अटूट प्रेम रखने वाले सैकड़ों की संख्या में पक्षी भी शाम को होने वाली संध्या आरती में शामिल होते हैं जिसमें कबूतर, तोते, कौआ, चिड़िया बाबा महाकाल के शिखर की परिक्रमा करते हैं और संध्या आरती में शामिल होते हैं. अलसुबह होते ही सभी पक्षी फिर से आकाश में उड़ जाते हैं.

नजारा देखने लग जाती है श्रद्धालुओं की भीड़

ये अद्भुत नजारा देखने श्रद्धालु देर शाम मंदिर में एकत्रित भी होते हैं. विगत दिनों सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का एक वीडियो और वायरल हुआ था, जिसमे काले रंग का कुत्ता भगवान से प्रार्थना करता नजर आया था. धार्मिक नगरी में ऐसे अद्भुत नजारे देख लोगों की आस्था और बढ़ जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *