‘KGF’ सुपरस्टार यश के फैन ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में एक्टर को लेकर लिखी अपनी ये आखिरी इच्छा

स्टार्स को लेकर फैंस की दीवानगी हमेशा से ही देखी गई है। स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं और ये कई बार देखा भी जा चुका है। वहीं अब ‘केजीएफ’ स्टार यश के एक फैन कुछ ऐसा का दिया दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यश के फैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, साउथ सुपरस्टार यश को फैन ने आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट लिखा है। यश के इस फैन ने मरने से पहले अपने सुाइट नोट में एक्टर को लेकर अपनी एक आखिरी इच्छा का जिक्र किया है। इस बातकी खबर मिलते ही यश बुरी तरह दुखी हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैन के प्रति अपना दुख जाहिए किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल के रामकृष्ण जो कि कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामकृष्ण ने मरने से पहले सुसाइड नोट में अपनी आखिरी इच्छा की भी जिक्र किया। फैन ने अपने नोट में लिखा है कि वो यश और राज्य में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया का बहुत बड़ा फैन है। वहीं उसकी आखिरी इच्छा ये है कि वह चाहता है कि उसके अंतिम संस्कार में यश और सिद्धारमैया शामिल हों।

यश ने फैन को लेकर एक पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम स्टार्स आपकी तालियां और सीटी सुनते हैं। वहीं आज हम पर जो प्यार बरसाते हैं, उसके लिए जीते हैं? मुझे आपसे (प्रशंसकों) से यह उम्मीद नहीं थी।’ यश का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रति​​क्रिया भी रहे है। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर दिया है। ऐसी घटना न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि हर किसी के लिए काफी दुखत होती है।

गौरतलब है कि जल्दी ही यश फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आएंगे। फिल्म में यश के साथ ही संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 16 जुलाई, 2021 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *