बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर्दे पर जितने धाकड़ किरदार निभाती हैं असल जिंदगी में भी वो उतने ही पंगे लेने के लिए मशहूर हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रणौत ने हाल ही में बताया कि वो शुरू से ही बागी रही हैं और मशहूर होने के बाद से उनकी आवाज और ज्यादा बुलंद हो गई है। कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र में ही वो बागी बन गई थीं।
कंगना ने ट्वीट किया, ‘मेरे पिता के पास लाइसेंस्ड राइफल और बंदूके हैं। बचपन में वो सिर्फ डांटते नहीं थे बल्कि दहाड़ते थे। उनकी डांट सुनकर मैं भी कांपने लगती थी। अपनी जवानी में वो कॉलेज में गैंग वॉर करवाने के लिए मशहूर थे। इस वजह से उन्हें गुंडा माना जाता था। जब मैं 15 साल की थी तो मेरी उनसे लड़ाई हुई और मैंने घर छोड़ दिया। मैं उसी वक्त 15 साल की एक बागी राजपूत महिला बन गई’।
