नारायणपुर में 15 से 27 फरवरी तक आधार पंजीयन शिविर, इस गांव के लोग होंगे लाभान्वित

नारायणपुर, छत्तीसगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की पहल पर जिले के अंदरूनी गांवों के ग्रामीणो को केन्द्रीय वित्त पोषित योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु आधार पंजीयन शिविर का आयोजन 15 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाना है।

जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु रोस्टर प्लान अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के आधार पंजीयन एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों, समाज कल्याण विभाग तथा ग्राम /ग्राम पंचायत के योजनाओं से संबंधित हितग्राही तथा ग्रामवासियों का आधार पंजीयन किया जायेगा।

आधार पंजीयन शिविर जनपद पंचायत ओरछा और ग्राम पंचायत सोनपुर में 15 से 27 फरवरी 2021 तक लगेगा।

कलेक्टर साहू ने खाद्य विभाग, उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर/ओरछा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी को जारी आदेशानुसार कार्यवाही करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *