अब आ गई डिजाइनर रोटी, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल

मशहूर शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर रोटी की तरह दिखाई देती है मगर कुछ पेंच है. सोशल मीडिया पर तस्वीर के सामने आते ही अनोखी रोटी की तारीफ होने लगी. सोशल मीडिया यूजर दिलचस्प कमेंट्स के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं. रोटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल रोटी हाल ही में शुरू किए गए दुबई में एलोरा रेस्टोरेंट का हिस्सा है. रेस्टोरेंट को पिछले साल कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लॉन्च किया गया था. अगर आप तस्वीर को ध्यानपूर्वक देखेंगे, तो पाएंगे कि रोटी पर फूल के पैटर्न की नक्काशी की गई है. शेफ ने तस्वीर का कैप्शन दिया, “कला. तकनीक. परंपरा.”

इंटरनेट पर अद्भुत कला की जमकर हो रही तारीफ ट्विटर पर एक यूजर ने जवाब में लिखा, “ये कलाकृति अंधेरे बैकग्राउंड पर आश्चर्यजनक लगती है. ऐसा लगता है कि जैसे दो चांद को तराशा गया है. कला के इस पवित्र टुकड़े को खाना पाप होगा.” कला की सुंदरता पर तारीफ करते हुए एक यूजर ने पोस्ट किया, “आपके कला के नमूने को मैं कभी नहीं खा पाऊंगा. इतना ज्यादा खूबसूरत है कि चबाया नहीं जा सकता. सुंदर.” कई अन्य कमेंट्स के बीच एक यूजर ने गेहूं पैदा करनेवाले किसानों का शुक्रिया अदा किया है. एक अन्य यूजर ने बताया कि कला का नमूना दिल से बहुत खूबसूरत बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *