लॉकडाउन पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश….. सरकारी मीटिग्स, राजनीतिक रैली और धार्मिक कार्यक्रम रद्द…. स्कूल-कालेज बंद

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़े खतरे ने हड़कंप मचा दिया है। 5 जिलों में लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, स्कूल-कालेज बंद करने के ऐलान के बाद अब मुख्यमंत्री ने भी कोरोना के मद्देनजर सख्त संदेश प्रदेशवासियों को दिया है। आज जनता के नाम संबोधन में मुख्यमंत्री ने दो टूक कह दिया कि अगर लोग सावधानी नहीं बरतेंगे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। इससे पहले महाराष्ट्र में पांच जिलों में एक सप्ताह के लॉकडाउन का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। वहीं नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ स्कूल-कालेजों को भी कई इलाकों में बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस साल मार्च में COVID-19 को एक साल पूरा हो जाएगा. सीएम ने कहा कि अमरावती में आज लगभग एक हजार मामले आए हैं. यह चिंता का विषय है. कोरोना पर नियंत्रण को लेकर हमारी तैयारी पूरी है, लेकिन लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी.

लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो लाकडाउन करना पड़ेगा. फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार से सरकारी मीटिंग्स, धार्मिक सभाओं, राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाई जा रही है. सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की सभी बैठकें ऑनलाइन होंगी. कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अगले 8 दिन बेहद जरूरी हैं. आठ से 15 दिन में पता चलेगा कि क्या यह दूसरी लहर है.

बता दें कि, इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र के अमरावती में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी पर पाबंदी रहेगी। वहीं पुणे में भी कल (22 फरवरी) से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। साथ ही 28 फरवरी तक सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। नासिक में भी कल यानि 22 फरवरी से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। नासिक में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *