आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 1 मार्च को बजट पेश करेंगे CM भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 24 बैठकें होंगी। पहले दिन आज राज्यपाल अनुसुइया उइके का अभिभाषण होगा, 25 और 26 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

1 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करेंगे। 2 और 3 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 4 मार्च से 23 मार्च तक बजट अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र में 2 हजार 3 सौ 50 प्रश्न लगाए गए हैं, इसमें 1 हजार 262 तारांकित और 1 हजार 88 अतारांकित प्रश्न लगाए गए हैं। दूसरी ओर विपक्ष ने धान खरीदी, धान का उठाव, किसानों की खुदकुशी, प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, महिलाओं और युवतियों के खिलाफ बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। ऐसे में विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। इधर, आज शाम कांग्रेस और BJP.. दोनों ही पार्टियां विधायक दल की बैठक भी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *